बिहपुर : रविवार की रात हुई बारिश में बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मुख्य सड़क धराशायी हो गया। इधर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि सड़क धंसने के बारे में बिहपुर सीओ को जानकारी दे दी गई है। वहीं मामले को लेकर नवगछिया अनुमंडाधिकारी को भी आवेदन दिया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 57
बारिश के कारण गांव मुख्य कच्ची सड़क करीब बीस मीटर न सिर्फ धंस गया, बल्कि सड़क की मिट्टी कटकर नदी की तरफ गहरे गड्ढे में गिर गया।
ग्रामीण सनातन सिंह,चैतू पासवान,गुलशन पासवान,भीखो यादव,पीयूश यादव व अंकुश वासवान आदि ने सोमवार को बताया कि सड़क धंसने के कारण लोगों को अब भारी परेशानियों का सामना करना पड़ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
