नवगछिया : ग्रामीण शाखा नवगछिया के सदस्य सुभाष चंद्र वर्मा को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने नई जिम्मेदारी दी है। वे वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं।

उनका सफर शाखा में एक आम सदस्य की भूमिका से शुरू हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में इनके कार्यकाल में बिहार को श्रेष्ठ प्रांत का पुरस्कार मिला था।

कार्यक्षमता व जुझारू व्यक्तित्व को देखते हुए इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2023-25 में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेंद्र भट्टड़ ने उन्हें मंच के राष्ट्रीय संगठन विस्तार फोरम का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया व नवगछिया जागृति के सभी 1 सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *