नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि लायंस क्लब के रीजनल डायरेक्टर पवन सराफ जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक विनोद केजरीवाल जी, नगर अध्यक्ष प्रो अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, एवं नगर मंत्री विश्वास वैभव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति ने किया।

परिषद गीत कला मंच प्रमुख विश्वजीत चौधरी ने लिया। मुख्य अतिथि श्री पवन सराफ ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली असत्य पर सत्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश का विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। अभाविप द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ने और सामाजिक समरसता बढ़ाने वाला है।


इन्होंने कोरोना काल में अभाविप द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। वहीं संघ के जिला सह संघ चालक विनोद केजरीवाल ने कहा कि अभाविप एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन होने के साथ साथ एक सजग, सामाजिक संगठन भी है, जो ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र के साथ विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के अंदर सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता का भाव भरकर उनके व्यक्तित्व का विकास करता है। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी अपना अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा, बाल भारती स्कूल के प्रिंसपल मुरारी सर, शिवम झा, कोमल राज, ऋतु राज, वाणी , संघ के अमित कुमार मुकुल  सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू, राधिका निकिता अभाविप के कई नए पुराने कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक लोग उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *