नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के काढ़ा गोला रेल फाटक के समीप एक अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने की सूचना है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नवगछिया रेल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. रेल थाने के स्तर से युवक की शिनाख्त के लिए आस पास के विभिन्न थानों को वायरलेस किया गया है और सोसल मीडिया पर मृतक की तस्वीर को वायरल किया गया है. फिलहाल पुलिस की अभिरक्षा में शव को रखा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

