नवगछिया : नवगछिया पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 25 हजार के इनामी अपराधी एवं मोती यादव गिरोह का शार्प शूट शातिर अरविंदा यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इस बाबत नवगछिया एसपी ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है कि अरविंदा यादव को रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से सधुवा जाने वाली सड़क पर ही दबोच लिया. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पर नवगछिया पुलिस जिले के विभन्न थानों में दस मामले दर्ज हैं. वह मोती यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है.

मोती यादव जिन आपराधिक मामलों में आरोपी है उसमें अरविंद भी आरोपी रहा है. अरविंद हत्या, अपहरण, रंगदारी जैसे मामलों में आरोपी है. वह अक्सर रंगरा ओपी, गोपालपुर, नवगछिया इलाके में पिछले दिनों हुए आपराधिक वारदातों में सक्रिय रहा है. जानकारी मिलीहै कि मोती यादव की गिरफ्तारी के बाद उसके गिरोह व विरोधी गिरोह के कुछ छुटभैये अपराधी कोसी दियारा सहित इलाके के आपराधिक दुनियां में अपनासिक्का जमाना चाह रहे हैं.

अरविंद भी उसी होड़ में शामिल था. अरविंद वर्ष 2017 के बाद बाहर चला गया था. जब मोती यादव गिरफ्तार हो गया तो वह पुन:सधुवा गांव आ कर आपराधिक गतिविधि में शामिल हो गया. हाल ही खरीक में हुए नंदकिशोर मंडल हत्याकांड में भी अरविंदा नामजद है. हालांकि नवगछिया एसपी ने कहा कि अरविंद की संलिप्तता नंदकिशोर हत्याकांड में है या नहीं है इसके लिए पुलिस छानबीन कर रही है. अरविंद के बारे में कहा जाता है कि वह पलक झपटते ही सटीक निशाना लगाने में माहिर है.

अरविंदा का आपराधिक इतिहास

रंगरा थाना : 10 अप्रैल 2010 : बबालू साह हत्याकांड
रंगरा थाना : 03 मई 2012 : आर्म्स एक्ट
रंगरा थाना : 26 मार्च 2015 : हत्या का प्रयास
रंगरा थाना : 16 जून 2015 : भोला मंडल हत्याकांड
रंगरा थाना : सात अगस्त 2017 : विनोद सिंह के जलकर पर गोली बारी
रंगरा थाना : 09 अगस्त 2017 : किशन हत्याकांड
रंगरा थाना : 10 अगस्त 2017 : हत्या का प्रयास
नवगछिया थाना : 16 अगस्त 2017 : दरोगी सिंह हत्याकांड
गोपालपुर थाना : 09 सितंबर : 2017 : हत्या का प्रयास
खरीक थाना : 26 अक्तूबर 2018 : नंदकिशोर मंडल हत्याकांड

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *