नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड स्थित संतोषी फ्यूल पंप पर हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड बरौनी बेगूसराय के फर्टिलाइजर निर्मित अपना यूरिया का वितरण हिंदुस्तान उर्वरक के एरिया प्रबंधक मनीष कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी की देखरेख में किया गया।

इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कहीं पर भी किसी तरह का यूरिया का अभाव नहीं है। अगर कहीं पर किसी तरह की परेशानी है तो हम लोगों से किसान संपर्क कर सकते हैं। पिछले 1 सप्ताह में कई रेक यूरिया नवगछिया के अलग अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहा है। इसलिए यूरिया का कहीं पर भी किसी तरह का परेशानी नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *