नवगछिया। नवगछिया बाढ़ प्रमंडल के क्षेत्र में इस वर्ष बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा लगभग 10 करोड़ की लागत से गंगा एवं कोसी नदी में कार्य किया जा रहा है। कार्य समय पर पूरा हो इसके लिए मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता रणवीर प्रसाद ने जायजा लिया।

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता ने नवगछिया प्रमंडल कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार एवं सहायक अभियंता से की प्रगति रिपोर्ट के साथ उन्होंने इस्माईलपुर बिन टोली के अलग-अलग कार्यों का जायजा लिया। 15 मई से पूर्व कटाव रोधी कार्य पूरा हो इसके लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जहांगीरपुर बैसी एवं अन्य जगहों पर कटाव रोधी कार्य कोसी नदी में भी किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस्माइलपुर में अलग-अलग जगहों पर तीन कार्य चल रहा है 40 से 50 प्रतिशत तक कार्य किया गया है।यह कार्य 15 मई तक पूरा करने की संभावना है। कोसी नदी पर भी जहांगीरपुरी वैसी में भी 40 से 50 प्रतिशत तक कार्य हुआ है।

मालूम हो कि नवगछिया में गंगा कोसी नदी पर इस वर्ष सिर्फ जिओ बेग एवं पर क्यूं पाईन का कार्य किया जा रहा है। जिससे कि बाढ से पूर्व पूरा कार्य हो जाएगा। इस्माइलपुर से बिनदटोली के बीच स्पर संख्या सिक्स एन के आप सटीम में दो करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है। वही डाउनस्ट्रीम में भी कार्य किया जा रहा है। यह कार्य लगभग एक करोड़ 30 लाख की लागत से हो रहा है। वही सपर संख्या एक के डाउनस्ट्रीम में एक करोड़ की लागत से जियो बैंग का कार्य किया जा रहा है। जहांगीरपुर बैसी में लगभग तीन करोड़ 40 लाख की लागत से कार्य हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *