बिहपुर । झंडापुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 महंत स्थान चौक पर बुधवार सुबह 10 बजे सीमेंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान दुकान पर खड़े एक युवक को जोरदार धक्का मार दिया। घटना में विक्रमपुर निवासी मनरेगा कर्मी गोपी कुमार (28) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Whatsapp group Join

सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल को भागलपुर मायागंज अस्पताल भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोपी के सीना, पांव, हाथ, कमर की कई हड्डियां टूट गई हैं।

उसकी हालत बहुत चिंताजनक बनी हुई है। इधर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर चालक झंडापुर निवासी गुड्डू कुमार को हिरासत में लिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet