नवगछिया: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा को लेकर गोलीबारी हुई है। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। मामला कमलाकुंड गांव का है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार अपराधियों से काफी डरा हुआ है।
Total Downloads: 382
इस वारदात में चन्द्र किशोर यादव सहित उनके तीन पुत्र सुमन यादव,राकेश यादव और कारे लाल यादव घायल हो गए हैं। सुमन यादव को पेट में गोली लगी है, राकेश यादव और चन्द्र किशोर यादव को हाथ में, जबकि कारे लाल को उसके सिर को गोली छूते हुए निकल लगी। फिलहाल सभी का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

क्या है मामला:

घायल राकेश यादव का कहना है कि इनका इस्माइलपुर के दियारा क्षेत्र में 16 बीघा जमीन है, जिसपर ये लोग खेती करते हैं। इस जमीन को सागर यादव कब्जा करने के लिए एक साल से लगातार कोशिश करता आ रहा है। मंगलवार की सुबह करीब 10-11 बजे सागर यादव, मनोज यादव, अनुज यादव सहित करीब 10 लोग हथियार के साथ खेत पर आ धमके। खेत से बाहर निकलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। सभी को इलाज कराने के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाई की हो चुकी है हत्या:
इस साल के 3 मार्च को भी गोलीबारी की गई थी। इसमें घायल राकेश यादव के भाई अजय यादव को गोली से छलनी कर दिया था। इस मामले में पप्पू यादव, मुकेश यादव, विकास यादव सहित कुल 6 आदमी नामजद किये गए थे, जिसमें 3 लोग जेल में हैं।
