नवगछिया। अनुमंडल कारा नवगछिया में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने सहभागिता कर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं को जानने तथा आत्मबल को सुदृढ़ करने से जुड़े संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें मानसिक शांति के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिली।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को ज्ञान का उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति और आत्मबोध को प्रोत्साहित करना रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *