नवगछिया : कोसी नदी असमय कटाव कर रही है। नवगछिया अनुमंडल के जहांगीरपुर बैसी में कटावरोधी कार्य पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। वहीं, कटावरोधी कार्य का निचला हिस्सा कोसी में समा गया। असमय कटाव से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं।

साथ ही जिम्मेदारों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। कटाव पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। जल संसाधन विभाग कटाव को नजरअंदाज कर रहा है। यही स्थिति रही तो हालात बिगड़ सकते हैं। कटावरोधी कार्य की 1 महीने में पूरी तरह से स्थिति बदली है। साल 2022-23 में हुए भीषण कटाव में 50 से अधिक मकान कोसी में विलीन हो गए थे। इसके बाद साढ़े 3 करोड़ से कटावरोधी कार्य कराया गया था। यहां जल्द कार्य कराए जाने की जरूरत है।

स्थिति पर किसी की ध्यान नहीं

जुलाई अगस्त महीने में जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी। स्थानीय अब्दुल गफ्फार ने बताया कि अभी असमय कटाव हो रहा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समय रहते अगर कटाव नहीं रोका गया तो कोसी कई घरों को अपनी जद में ले लेगी।

जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गौतम ने बताया कि हम लोगों ने कटाव स्थल का जायजा लिया है। उसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। आश्वासन मिला है जल्द से जल्द हम लोग इस पर काम शुरू करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....