ढोलबज्जा में हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो कार्रवाई में 5 गिरफ्तार; कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग वाहन जांच अभियान में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, एक कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

वाहन जांच के दौरान तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गरैया टोला के समीप वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान चालक गौतम कुमार, पिता जगदमी मंडल, निवासी अरजपुर, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ मौजूद टुनटुन कुमार, पिता सुगन मंडल, निवासी अरजपुर और बंटी कुमार, पिता अशोक मंडल, निवासी खेरो, थाना पुरैनी, जिला मधेपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त कर लिया। मामले में ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक दिन पहले कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

इससे एक दिन पहले, 6 अक्टूबर को भी ढोलबज्जा पुलिस ने मरकोश पछियारी टोला के समीप वाहन जांच के दौरान दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार अनिल कुमार, पिता स्व. सिकंदर मंडल उर्फ बौकु मंडल, निवासी लक्ष्मीनिया, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया। वहीं उसके साथ मौजूद प्रदीप कुमार, पिता सच्चिदानंद मंडल, निवासी लक्ष्मीनिया, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया के पैंट की जेब से एक कारतूस बरामद किया गया।

दोनों को गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

लगातार वाहन जांच से हथियार तस्करों में हड़कंप

ढोलबज्जा थाना पुलिस की लगातार दो दिनों की कार्रवाई में कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार लेकर घूमने और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती का संकेत मिला है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और इनके संभावित आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu