Wooden justice gavel and block with brass

गोपालपुर – नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन राय ने बुधवार की दोपहर को प्रखंड मुख्यालय स्थित रेशम भवन में में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, आँगनबाडी सेविकाओं, विकास मित्रों, आवास सहायकों व प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों व कर्मियों को लोक शिकायत निवारण की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपकी समस्या के समाधान का उचित प्लेटफार्म लोक शिकायत निवारण कार्यालय है .

अनुमंडल व प्रखंड स्तर के अधिकारियों व कर्मियों की शिकायत अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में किया जा सकता है.यहाँ बिना किसी फीस के न्याय दिया जाता है.

बैठक रंगरा के बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोपालपुर बीडीओ प्रियंका, सीओ मो फिरोज इकबाल, पीओ कौशल राय,विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार दादा, प्रमुख पति मुकेश सिंह, मुखिया दमदम यादव, गौतम शर्मा, खगेश सिंह, मितु कुमारी, गिरिधारी पासवान, उप मुखिया चंदन कुमार, मुखिया पति अजय चौधरी सहित बडी संख्या में आँगनबाडी सेविकाओं आदि की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *