नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में कटावरोधी कार्य के लिए स्वीकृति मिल गई है। बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि योजना की स्वीकृति के लिए विभाग द्वारा पूर्व में ही प्रस्ताव भेज दिया गया था। एसआरसी एवं टीएसी से स्वीकृति मिली गई है। राघोपुर नरकटिया बांध पर 14 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कार्य होगा। इस्माइलपुर से ¨बदटोली के बीच 30 करोड़ की लागत से कार्य होगा।

कोसी नदी के मदरौनी में चार करोड़, बागजान में साढ़े आठ करोड़ एवं नगरपारा में लगभग एक करोड़ की लागत से कार्य होना है। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से बरसात से पूर्व कराया जाएगा। निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही संवेदक तय कर कार्य आरंभ किया जाएगा।

किसानों को नहीं मिला भूमि अधिग्रहण का मुआवजा

नवगछिया : इस्माइलपुर के ¨बदटोली में तटबंध पर एडीसनल स्पर एवं कराए गए मरम्मत कार्य पांच वर्ष पूर्व होने के बाद भी किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिला है। पचास से अधिक किसान बाढ़ नियंत्रण कार्यालय एवं भूअर्जन कार्यलय का चक्कर लगा रहे हैं। सैदपुर, बोचाही एवं डिमाहा की आठ एकड़ 27 डिसमिल जमीन एडीसनल स्पर एवं मरम्मत कार्य के लिए अधिग्रहण की गई थी। जमीन को जल संसाधन विभाग को उपलब्ध करवाया गया था। किंतु अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *