नवगछिया : नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी के छोटे पुत्र रेयार्थ के तीसरे जन्मदिन के अवसर पर बाबा गणिनाथ समिति के तत्वावधान में नवगछिया के मिल्की गांव के वार्ड नंबर आठ के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 29 पर बच्चों के जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की शुरूआत केक काट कर किया गया. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यक्रम में सपरिवार मौजूद थे.
Total Downloads: 383
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने पौधरोपण भी किया. मौके पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बच्चों के बीच टॉफी, आइसक्रीम, स्कूल बैग, खिलौने आदि का वितरण बच्चों के बीच वितरण किया गया. कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सह सेवार्थ के संयोजक पंकज कुमार भारती, संरक्षक निरंजन साह,

शंकर साह, विष्णु गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, विशाल गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, अंकित कुमार, ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, बाल विकास पदाधिकारी रश्मिरमण, निहारिका कुमारी, वार्ड पार्षद अरविंद साह, सेविका सरिता देवी, साहायिका सुलोचना देवी आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी थी

