नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर राजधानी दिल्ली जाने के क्रम में केंद्र के परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अमस में भड़की हिंसा विरोधियों की साजिश का परिणाम है. उन्होंने सिटीजन एवेंडमेंट एक्ट पर कहा कि इससे संदर्भित बिल मानवता के आधार पर लाया गया था और यह राष्ट्र निर्माण में साहायक सिद्ध होगा.

लेकिन कांग्रेस की गद्दी दिन ब दिन खिसकती जा रही है. इसी बात की चिंता कांग्रेस को है. इसलिए कांग्रेस जगह जगह लोगों को भड़काने का काम कर रहा है. श्री चौबे ने कहा कि भारत में सभी संप्रदाय के लोग एक हैं और एक रहेंगे.

देश को तोड़ने वाले और राष्ट्र हित के साथ खिलवाड़ करने वालों के दिन अब लद गये हैं. इस अवसर पर श्री चौबे के साथ नवगछिया में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....