नवगछिया में कोरोना विस्फोट हो गया है। एक दिन पहले शनिवार को जहां 22 मरीज मिले थे वहीं रविवार को फिर रिकॉर्ड 34 मरीज मिले हैं। इसमें नवगछिया आदर्श थाने के थानाध्यक्ष सहित 14 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। रिपोर्ट के अनुसार थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा, पुलिसकर्मी, महिला सिपाही भी संक्रमित हैं। इससे पहले नवगछिया के महिला थाना के दारोगा पॉजिटिव पाये गये थे, जिससे महिला थाना व एससी-एसटी थाना सील कर दिया गया है।

एक दिन में पाए गए सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज

रविवार को अनुमंडल में एक साथ 34 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जो कि एक दिन में पाए गए सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। इनमें नारायणपुर प्रखंड में सर्वाधिक 18 कोरोना पॉजिटिव, नवगछिया में 16 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में 32 वर्षीय महिला, 42, 32, 38, 45-45, 25, 44 वर्षीय युवक और 54-54, 50, 57, 56, और 55-55 वर्षीय तीन अधेड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड में 32, 23, 30, 40, 42, 45, 34, 40-40, 55-55 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर, 24, 32, 41, 35, 22, 36, 39-39 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही गोराडीह प्रखंड में 24 वर्षीय युवक और 24 व 43 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इन सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

नवगछिया आदर्श थानाध्यक्ष सहित 16 कोरोना पॉजिटिव

नवगछिया में थानाध्यक्ष समेत 14 पुलिसकर्मियों के रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। एक चाय दुकानदार व अन्य युवक शामिल है। इधर पहले महिला थाना के दारोगा पॉजिटिव पाये गये थे, जिससे महिला थाना व एससी-एसटी थाना सील कर दिया गया है। शहर के तीन थानों में कामकाज बंद होने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी है। पुलिस कर्मियों के अलावा बाजार समिति के पास स्थित चाय दुकानदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। सभी पुलिसकर्मी वहीं चाय पीते थे।

आशंका है कि चाय दुकान से ही सभी पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। वहीं मधतपुर का भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जो पहले संक्रमित हुए एक युवक की चेन का है। सभी संक्रमित लोगों को मायागंज अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया। एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि नवगछिया आदर्श थाना सील कर दिया गया है। दूसरी जगह अस्थायी रूप से थाना का काम किया जायेगा। नवगछिया थाना में 15 दिनों के लिए दूसरे थाने के पदाधिकारी व कर्मी तैनात किये जाएंगे। जब ये लोग स्वस्थ होकर आ जाएंगे, तब नवगछिया थाना खोला जाएगा।

नवगछिया बाजार सील किये जाने की मांग

नवगछिया में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने के बाद व्यवसायियों ने बाजार को सील करने की मांग की है। इस पर मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि बाजार सील किये जाने के बाद पुलिस बलों की समस्या उत्पन्न हो जायेगी।

NOTE : आकड़ा बढ़ भी सकता है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *