नवगछिया | नवगछिया जीरोमाइल के पास रविवार की संध्या समय हुई सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक ने अपना घर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चाचोल थाना के फांकर गांव बताया लेकिन अपना नाम स्पष्ट नहीं बता पाया और बेहोश हो गया।
Total Downloads: 345
अनुमंडल अस्पताल में युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा नवगछिया पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची।

जहां पुलिस ने युवक का बयान लेने का प्रयास किया लेकिन युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण युवक अपना नाम व पता बताने में भी असमर्थ था। वहीं युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

