नारायणपुर – पुलिस जिला नवगछिया के सीमावर्ती क्षेत्र खगड़िया जिले के पसराहा थानेदार आशीष कुमार सिंह को नारायणपुर के दुधैला दियारा में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस के साथ शुक्रवार की रात्रि हुए मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के शहीद होने एवं बीएमसी जवान के जख्मी होने के साथ ही सीमा क्षेत्र के दियारा में शनिवार के बाद रविवार को भी भागलपुर, खगड़िया, नवगछिया, मुंगेर की पुलिस लगातार छापेमारी के साथ हरकत में नजर आई.

घटना के मुख्य सरगना कुख्यात दिनेश मुनि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दविश बना रही है. छापेमारी में पदाधिकारी के साथ एसटीएफ जवान के साथ पसराहा, गोगरी मड़ैया थाना क्षेत्र से कुख्यात दिनेश मुनी के रिश्तेदार को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

सभी को गोगरी डीएसपी ले जाया गया है. हिरासत में पसराहा थाना क्षेत्र से दीना चकला निवासी सदानंद मुनी के पुत्र संतोष मुनी, अनिकलाल मुनी के पुत्र अरुण मुनी पसराहा गांव से राकेश सिंह, प्रवीण सिंह उर्फ डीसी कुमार गोगरी थाना क्षेत्र के बदिया निवासी जंगो मुनी एवं इंको कुमार एवं ओता निवासी समेत कुल सात लोगों को पुछताछ के लिए ले जाया गया है. जो कुख्यात के बहुत ही करीबी बताया जा रहा है. तिहाय गांव में कुख्यात दिनेश मुनि के घर को पुलिस द्वारा तहस नहस करने की बात कही जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *