नारायणपुर : प्रखंड के एक गांव से प्रेम प्रसंग में छात्रा का अपहरण 24 जून की शाम करीब 5 बजे कर लिया गया था। इस मामले में पीड़ित छात्रा के पिता ने भवानीपुर थाना में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन, 37 दिन बाद भी भवानीपुर थाने की पुलिस न तो अपहृत छात्रा को बरामद कर सकी है, न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है।

अब बुधवार को अपहृत छात्रा के पिता ने डीआईजी से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। छात्रा के पिता और मां ने डीआईजी को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

साथ ही हमलोगों को झूठे केस में फंसाने और घर में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। डीआईजी ने थानेदार को कार्रवाई के निर्देश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *