थाना क्षेत्र के कड़हरू बहियार से सोमवार की रात अपहृत बांका जिले के लौगांय निवासी युवक राकेश कुमार की शादी देर रात खगड़िया जिले के भरतखंड ओपी क्षेत्र के खजरैठा गांव में कराई जा रही थी। नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में खरीक पुलिस उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर खजरैठा गांव पहुंची तो देखा की युवक की शादी इसी गांव के बमबम चौधरी की बेटी प्रियम कुमारी से हो रही थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

महिलाएं शादी की रस्म पूरा करा रही थीं। पुलिस को देखते ही लड़की के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पुलिस ने युवक राकेश को बुलाकर घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि मेरी मां पूर्व में ही लड़की देख रखी थी। मुझे भी लड़की पसंद हो गई। जिसके कारण मेरी रजामंदी से यह शादी हो रही है। इसके बाद पुलिस ने अपहृत युवक राकेश से बांड भरवाकर उसे छोड़ दिया। इसके बाद दोनों की शादी कराई गई।

बताते चलें कि राकेश कुमार अपने मौसा तेलघी निवासी टुनटुन सिंह के यहां रह रहा था। सोमवार की रात बेलोरे सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया था। घटना की सूचना के बाद नवगछिया एसडीपीओ के नेतृत्व में खरीक थाने की पुलिस खगड़िया के खजरैठा गांव पहुंची थी। एसडीपीओ ने बताया कि युवक ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। जिसके बाद उससे बांड भरवारकर छोड़ दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights