नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले में अापराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां की पुलिस आईजी, डीआईजी व एसपी के निर्देश के बाद भी अपराधियाें पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला खरीक बिहपुर थाना के सीमा पर स्थित कड़हरू बहियार की है। यहां अपने मौसा की लीची की रखवाली कर रहे बांका के लौगांय निवासी युवक राकेश कुमार को बेलोरो सवार हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की रात करीब 9 बजे अहपरण कर लिया।
Total Downloads: 198
बताया जाता है कि अपराधियों ने उसका अपहरण शादी की नीयत से किया है। वह तेलघी निवासी अपने मौसा टुनटुन सिंह के घर रहता था। घटना की सूचना पर नवगछिया एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, बिहपुर व खरीक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक की बरामदगी के लिए छापेमारी की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि शादी की नीयत से युवक का अपहरण होने की बात सामने आ रही है। पुलिस जल्द ही युवक को बरामद कर लेगी। पुलिस टीम हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं एसपी निधि रानी ने कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

