नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के अप्रोच रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है.

जब सिक्योरिटी गार्ड शिव शंकर ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी करके नवगछिया के बिहपुर स्थित लत्तीपुर अपने घर लौट रहे थे. शिव शंकर ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई.

असम राइफल्स रेजिमेंट में थे तैनात

मिली जानकारी के अनुसार शिव शंकर ठाकुर भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल नंबर 3 में बतौर सिक्योरिटी गार्ड प्रतिनियुक्त थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के फोन से उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे प्रतीक के बेटे सन्नी ने बताया कि हर दिन उनके पिता इसी समय पर ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौटते थे. बेटे ने बताया कि उनके पिता पूर्व सैनिक थे जोकि असम राइफल्स रेजिमेंट में तैनात थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....