नवगछिया : नवगछिया शहर में प्रशासन द्वारा किया गया सील 20 अप्रैल को समाप्त नहीं होगा. सील की कार्रवाई अगले आदेश तक जारी रहेगी. शहर के सील के दौरान नियमों के उल्लंघन करने वालो पर प्रशासन स्तर से सख्त कार्रवाई की जाएगी. नवगछिया शहर के सील को समाप्त करने को लेकर कई तरह की बात सोशल मीडिया पर आ रही थी. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने नवगछिया शहर को सील के समाप्त किए जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि वर्तमान में नवगछिया शहर में पूर्व के तरह सील अगले आदेश तक जारी रहेगा. तत्काल अभी तक सील को लेकर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है.
Total Downloads: 116
मालूम हो कि कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर 22 मार्च से पूरे देश मे लोकडॉन लागू है. लोकडॉन के बाद निर्धारित समय पर शहर की खाद्य सामग्री की दुकानें खुल रही थी. लेकिन चार अप्रैल को नवगछिया शहर में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद से नवगछिया शहर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. पांच अप्रैल के बाद से अबतक 20 दिन बीत चुके है. प्रशासन द्वारा सील लागू है शहर की सभी दुकानें एवं निजी स्वास्थ्य सेवा भी बंद है.

हालांकि सील किए जाने के बाद से प्रशासन द्वारा लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर खाद्य पदार्थ, दवाई, दूध पानी, सब्जी आदि के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की है. जिससे लोगो के घर पर ही खाद्य सामग्री व अन्य प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो रही है. ऐसे स्थिति में लोगो की असुविधा भी हो रही है लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लोग अपने घर मे रहे कर प्रशासन के द्वारा लगाए गए सील का पालन भी कर रहे है. लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद अब शहर के लोग प्रशासन द्वारा सील के समाप्त होने की आशा देख रहे है.
लेकिन पूरे देश व राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्तमान में सील के समाप्त होने की संभावना नहीं है. शहर के लोगों का कहना है कि सील समाप्त होने के बाद दुकानें खुलेंगी तो कुछ राहत मिलेगी. जरूरी के समान लोगो को आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे. इधर सरकार के द्वारा तीन मई तक लोकडॉन टू लागू कर दिए जाने के बाद पुलिस स्तर से सख्ती बढ़ा दी गई है. एसडीओ ने कहा कि अभी अगले आदेश तक सब कुछ पूर्व के तरह ही रहेगा.

