नवगछिया | महाशिवरात्रि को लेकर एसपी प्रेरणा कुमार ने पूजा और मंदिर कमेटी के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। न्यायालय के निर्देश पर निर्धारित मानक पर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। बिना अनुमति शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।

आयोजन स्थलों पर अश्लील गाने नहीं बजेंगे। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के उल्लंघन करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से भी पुलिस कड़ाई से निपटेगी। उन्होंने शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से पूजा करने की अपील की है। नवगछिया के गोपाल गोशाला और नया टोला सहित, बिहपुर के मड़वा में महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कहीं से भी गड़गड़ी की कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। शांति और सौहार्दपूण माहौल में त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस तत्पर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu