नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी “मैरून खातून ने गांव के ही मो. सद्दाम अली, मो. अमीर अली, मो. इजराइल अली के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में छेड़खानी एवं मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दूसरी और बीरबन्ना निवासी अशोक साह ने नारायणपुर निवासी प्रमोद यादव के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाकर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इधर, बिजली चोरी को लेकर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विकास कुमार ने बीरबन्ना निवासी मनोज सिंह की पत्नी सीमा देवी के विरुद्ध सात हजार नौ सौ नब्बे रुपये का जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साहं ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *