नवगछिया : अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन व नवगछिया सत्संग समिति के सदस्य शुक्रवार को गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के नेतृत्व में डीएम सुब्रत कुमार सेन के साथ बैठक किए। समिति के सदस्यों ने बताया कि अधिवेशन में बड़ी संख्या में संत प्रेमी आते हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 335
इसलिए डीएम की ओर से विभागीय सहयोग किया जाए। कुप्पाघाट के पंकज बाबा ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से हमेशा सहयोग किया जाएगा। महाधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हों, इसको लेकर समिति के सदस्य प्रयास कर रहे हैं। मौके पर संतोष कुमार कनोडिया, अजय, किशोर यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, उमेश चंद्र, गोपाल झा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
