नवगछिया। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटिहार लॉ एंड ऑर्डर टास्क फोर्स (एलटीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवध आसाम एक्सप्रेस से 6 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई सेमापुर और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच की गई।

इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि कटिहार एलटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध आसाम एक्सप्रेस के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एलटीएफ की टीम ने ट्रेन में छापेमारी की, जहां से गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एलटीएफ टीम ने नवगछिया जीआरपी थाना को सौंप दिया। इसके बाद जीआरपी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *