नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गंगा घाट पर अवैध रूप से बालू खनन के मामले में खनन विभाग के दो अधिकारियों द्वारा गोपालपुर पुलिस के साथ छापेमारी कर देर शाम अवैध रूप से बालू लदा आठ टेलर को जब्त किया।

खबर लिखे जाने तक आठ टेलर को थाना परिसर में जब्त कर लाया गया है। बालू माफिया द्वारा टेलर को छोड़ कर इंजन लेकर भाग गए। दोनों पर खनन पदाधिकारी के द्वारा लिखित आवेदन दिया जा रहा है।

जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि करारी तिरनटंगा गांव के समीप अवैध रूप से बालू खनन को लेकर के लगातार सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि छापेमारी हुई है जिसमें कई बालू माफिया को नामजद किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *