onlinetickets 1584362550 jpg 75

नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में टिकट फर्जीवाड़े को लेकर जगह जगह छापेमारी की जा रही हों।इसके तहत उन्हौने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कुर्सेला अयोध्या बाजार स्थित वैभव डिजिटल केंद्र में छापेमारी किया ,जहां से दुकान संचालक सूर्य भानु कुमार को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ में पता चला कि वह पर्सनल यूजर आईडी से कई पिछले कई दिनों से टिकट बना रहा था जो पूरी तरह से फर्जी है।

उनके पास से 15 दिन पूर्व के टिकट भी बरामद किये गए। इसके साथ ही मौके पर से टिकट काटने का उपकरण भी बरामद किया गया । इनके द्वारा 14,146 रुपये का टिकट काटा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके घर रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के चापड़ दियारा से भी कई सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से प्रिंटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान की जब्ती की गई है। वहीं दूसरे अभियुक्त कुर्सेला के ऑनलाइन एडिटर वसुधा केंद्र अयोध्या नगर कुर्सेला बाजार में ही छापेमारी कर रोशन कुमार को हिरासत में लिया । उसके पास से 26 दिन पूर्व के टिकट बरामद किया गया एवं फर्जी तरीके से बनाए गए फर्जी टिकट सहित कई तरह के सबूत भी बरामद हुआ है इंस्पेक्टर ने बताया कि इनके पास है अभी तक ₹18,545. 25 पैसे का टिकट काटा गया है जो पूरी तरह से फर्जी एवं गलत है उन्होंने बताया कि इन दोनों के पास से जपत।सामानो की सूची बनाकर रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *