नवगछिया : डीलरों द्वारा अवैध रूप से राशन उठाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आवेदक प्रभात रंजन झा के आवेदन पर जिला अधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी ने एसडीओ उत्तम कुमार को नगर परिषद के 28 डीलरों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीओ को निर्देश दिए है कि उन सभी 28 डीलरों से अब तक उनके द्वारा उठान किए गए राशन के एवज में पैसे की रिकवरी की जाए। साथ ही इनके कार्ड रद्द किए जाएं।
Total Downloads: 166
दरअसल, 16 नवंबर 2022 को वार्ड- 3 के डीलर गोपीनाथ झा की जन वितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। इस मामले में जांच शुरू हुई तो पता चला कि डीलर गोपीनाथ झा के नाम से कोई कार्ड नहीं है।
उनके पुत्र प्रभात रंजन के नाम पर लाइसेंस है। इसके बाद डीलर और उसके पुत्र ने नवगछिया एसडीओ सहित वरीय पदाधिकारीयों को इसकी जानकारी दी। प्रभात रंजन झा ने जिलाधिकारी और लोक शिकायत में शिकायत कर अन्य डीलरों की जांच करवाने की मांग की। डीलर का आरोप था कि एमओ और अन्य पदाधिकारी द्वारा कुछ दुकानदारों के कार्ड जमा करा लिए गए। कुछ से कार्ड जमा करने के आदेश दिए गए। लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

