गोपालपुर | तिनटंगा करारी गांव में पिछले माह गोली फायरिंग व मारपीट मामले में आर्म्स एक्ट में प्राथमिक की दर्ज हुई थी। इस मामले के आरोपी सुशील यादव पिता शिवनंदन यादव को गोपालपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है।

| गोपालपुर तिनटंगा करारी गांव में वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे बदमाशों को पुलिस ने सूचना के आधार पर दबोचा है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष एवं डीआईओ की टीम ने यह कार्रवाई की है। छापेमारी में दो अपराधियों को हथियार व गोली के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गोपालपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है। दोनों आरोपियों से हथियार व गोली बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सौरभ यादव उर्फ सुरफा पिता अर्जुन यादव व प्रवीण कुमार यादव दोनों के पास से हथियार व 14 कारतूस बरामद किए गए हैं।

उधर, दूसरे मामले में कालूचक में विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी मृतका की सास सरिता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मौके पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *