नवगछिया | तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। तेज रफ्तार से चल रही हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए शहर से लेकर गांव तक के अस्पतालों में हीट वेव से मरीजों को बचाने के लिए कूल वार्ड बनाए जा रहे हैं।

न वार्डों में एसी, कूलर और पंखों का इंतजाम होगा। गांव के अस्पताल में यह वार्ड हवादार कमरों को बनाया गया है। मौसम विभाग ने इस बार गर्मी का प्रकोप अधिक होने की आशंका जताई है।

अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में आशंका है कि मई-जून में हीटवेव का हमला हो सकता है। हीटवेव से बचाव के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भी कूल वार्ड बनाया गया है। मरीजों के लिए अस्पताल में 5 बेड का कूल वार्ड बनाया गया है। इसमें 2 एसी, पंखे, ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

इस वार्ड में हीट स्ट्रोक के इलाज की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगी। वार्ड में 24 घंटे बिजली की सुविधा रहेगी। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बी दास ने कहा कि हीट वेव से बचने के लिए अस्पताल में कूल वार्ड बनाया गया है। जिसमें एसी, पंखा, ऑक्सीजन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए अस्पताल में आने वाले मरीजों को जागरूक भी किया जा रहा हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *