बिहपुर के मीराचक की है घटना, दृश्य काे देख लाेगाें की अाखें हुईं नम, प्रखंड के मीराचक निवासी 85 साल के किसान नरेश शर्मा के निधन के कुछ देर बाद उनकी 80 साल की पत्नी शाेभा देवी ने भी दम ताेड़ दिया। जिस वक्त पति का निधन हुअा, उस समय शोभा देवी बाजार गई थी।

ग्रामीणों ने पति के निधन की सूचना उसे फोन पर दी। कुछ देर बाद वह लौटी और पति शव के पास बैठ गई। फिर पति के चेहरे को सहलाने लगी अाैर शांत होकर काफी देर तक देखती रही। इसके बाद पति का हाथ पकड़ा और प्राण त्याग दिये। इस दृश्य काे देख सभी की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को गंगा तट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

माता-पिता के एक साथ निधन के बाद पुत्र राजकुमार शर्मा, रोशन शर्मा, लालू शर्मा, रमेश शर्मा सहित अन्य परिजन काफी दुखी हैं। नरेश शर्मा के छोटे भाई सुदामा शर्मा ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को उनकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद से बड़े भाई सदमे में थे। उन्होंने बताया कि मां के निधन के शाेक से परिवार उबरा भी नहीं था कि भैया-भाभी एक साथ चले गए। दाेनाें अच्छे स्वभाव के थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *