नवगछिया : पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के निर्देश पर नवगछिया पुलिस द्वारा शनिवार को जिले भर में एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गंभीर मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध हथियारों व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

अभियान का नेतृत्व नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार कर रहे हैं। जिले के सभी थानों में पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हैं। इनमें रंगरा, गोपालपुर, खरीक, कदवा, परबत्ता और नवगछिया नगर थाना प्रमुख हैं।

पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। बिना वैध दस्तावेज वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान अपराध पर नियंत्रण और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....