नवगछिया : सोमवार सुबह 28 जुलाई 2025 को जाह्नवी गंगा घाट पर एक दुखद घटना घटी। लगभग 9:08 बजे स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर रौशन कुमार गंगा में डूब गया। घटना के बाद से उसका शव लापता है।

Whatsapp group Join

डूबने वाला किशोर रौशन कुमार जयमंगल टोला गांव का रहने वाला था। वह देवनन्दन मंडल का पुत्र है। रौशन के साथ स्नान कर रहे लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। लेकिन तब तक वह गंगा के तेज बहाव में बह चुका था।

स्थानीय लोगों की मदद से रौशन के शव की तलाश जारी है। अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। परिजनों का अनुमान है कि शव बाबूपुर या कहलगांव के किनारे तक बह सकता है।

परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से भी शव की तलाश में मदद की अपील की है। इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। परिजन शव की तलाश में बेहाल हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....