नवगछिया। आईसीआईसी बैंक की नवगछिया शाखा की ओर से गुरुवार को रंगरा पीएचसी और इस्माईलपुर पीएचसी को तीन-तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए। शाखा प्रबंधक रामकृष्ण मिश्रा ने रंगरा पीएचसी प्रभारी डॉ रंजन कुमार और इस्माईलपुर पीएचसी प्रभारी डॉ राकेश रंजन को तीन-तीन मशीन सौंपी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए तीनों मशीन दोनों अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई है। डॉ रंजन कुमार ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक डिवाइस है जो एंबियंट एयर से ऑक्सीजन को फिल्टर करता है। इस अवसर पर बीएम बबलू कुमार, चन्दन साह, अमित कुमार, राहुल कुमार और रौनक कुमार उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
