नवगछिया। कटिहार के रेल एसपी दिलीप मिश्रा ने खगड़िया व कटिहार रेल के अधीनस्थ कई थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर रेल एसपी दिलीप मिश्रा ने नवगछिया में बताया कि नवगछिया थाने का निरीक्षण नहीं हो पाया लेकिन हमने कई थाने का निरीक्षण किया है।
Total Downloads: 102
एसपी ने कहा कि नवगछिया के जीआरपी थाना अध्यक्ष को ट्रेनों में अवैध शराब, गांजा नशाखोरी को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रात्रि के सफर में विशेष तौर पर पुलिस को निगरानी करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि रेल पुलिस काम कर रही है। जो भी घटनाएं हो रही हैं। उसका उद्भेदन कर रहे हैं। उन्होंने सहरसा जिला के एक पीएसआई की पिस्टल ट्रेन में चोरी के मामले में बताया कि इसका उद्भेदन हो गया है। पिस्टल भी बरामद कर ली गयी है। एसपी ने बताया कि लगातार लोकल पुलिस सहरसा, खगड़िया एवं रेल पुलिस के सहयोग से इस घटना का उद्भेदन किया है।

