गोपालपुर :  प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों ने जीआर राशि नहीं मिलने पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक के नेतृत्व में अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने तत्काल जीआर राशि की मांग की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अंचल कर्मियों की मिलीभगत से चहेतों के खाते में राशि भेजने का भी आरोप लगाया। वहीं फसल क्षतिपूर्ति वितरण में भी अनियमितता की बात कही।

बीडीओ ने जीआर राशि से वंचित पीड़ितों को आश्वासन दिया। लेकिन वे लोग नारा लगाते हुए बीडीओ के वेश्म तक पहुंच गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाकर मामला शांत कराया।

मौके पर प्रभाकर कुंवर, बाल्मीकि कुंवर, किरण कुमार, तिन टंगा करारी के मुखिया नगीना पासवान मौजूद थे। वहीं कांग्रेस के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करने पर भाजपा नेता गुलाबी सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राशि अब तक नहीं मिली है। इसके लिए सर्वदलीय धरना रखा गया था। लेकिन कांग्रेस ने अपना बैनर लगाकर इसे पार्टी का रूप दे दिया। सबसे पहली गलती वार्ड सदस्य द्वारा की गई है जिन्होंने अनुसरण समिति में सूची बनाकर दी और एक ही परिवार के चार-पांच लोगों को लाभ पहुंचाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *