नवगछिया : गंगा नदी के कटाव में इस्माईलपुर-बिंदटोली के बीच बुद्धूचक गांव के पास तटबंध के कटे हुए हिस्से को, जल संसाधन विभाग ने नववर्ष की शुरुआत में ही ठीक करने की तैयारी की है। जल संसाधन विभाग ने कटे हुए हिस्से को मार्च से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Total Downloads: 382
तकनीकी सलाहकार समिति और एसआरसी से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया की शुरुआत की है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कटे हुए 142 मीटर लंबाई में तटबंध पर कार्य किया जाएगा, साथ ही 208 मीटर और 120 मीटर चौड़ाई में भी कार्य करवाया जाएगा।
ताकि तटबंध पर पानी का दबाव न पड़े। बुद्धूचक गांव के डाउनस्ट्रीम में स्टील पाइलिंग से काम किया जाएगा, जो लगभग 200 मीटर में होगा, ताकि नदी पुनः तटबंध पर दबाव न बना सके।

