ramu baba

नवगछिया – शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में वार्षिकोत्सव एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया. चारों वेद सद्ग्रंथ, मंगल आरती, सुप्रभातम् और दुर्गापाठ आदि का पाठ किया गया. साथ ही दर्जनों भक्तों के द्वारा संयुक्त रूप से गुरु चरण पादुका पूजन किया गया. दिन के समय व्यास मंच का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया.

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से स्वामी सुरेन्द्र जी महाराज , पूर्व अध्यक्ष टीएमयू भागलपुर प्रो. डॉ ज्योतिन्द्र चौधरी, एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी विभाग डॉ आशा ओझा,मानस कोकिला कृष्णा दीदी, मधुरानाथ दूबे ने दीप प्रज्वलन कर किया. उद्घाटन समारोह के बाद प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

स्वामी आगमानंद जी महाराज ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला , उन्होंने शिव शक्ति मिलन का महापर्व बताया साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि पर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने वाले भक्तों से कहा – आज का दिन अत्यंत फलदायी है, महाशिवरात्रि के दिन व्रत, पूजन के साथ जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान विधि-विधान करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है. स्वामी आगमानंद जी महाराज ने आगे कहा – महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ पहली बार प्रकट हुए थे. इस दिवस को हम सभी भगवान भोलेनाथ के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *