नवगछिया। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के तत्काल बाद आदर्श चुनाव आचारसंहिता लागू होने के बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों में लगे नेताओं के बैनर पोस्टर हटाये जाने लगे। एसडीओ डॉ. उत्तम कुमार ने इलाके का निरीक्षण किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
उसके बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में लगे पोस्टर को नगर परिषद कर्मियों द्वारा हटाया गया। रसलपुर ढाला, तेतरी जीरोमाइल, मकन्दपुर चौक, एसपी कार्यालय से सटे प्रखंड कार्यलय के चारदीवारी सहित विभिन्न चौक-चौराहे पर लगे पोस्टर को हटाया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में लगे बैनर पोस्टर को कर्मियों द्वारा हटवाया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
