गोपालपुर| रंगरा और गोपालपुर प्रखंड की सीमा पर स्थित अजमाबाद दियारा में शुक्रवार को कचरे की चिंगारी से लगी आग में 30 लोगों के घर जल कर राख हो गए थे। घटना के दूसरे दिन पीड़ित परिवार पास के एक मैदान में कड़ी धूप और भीषण गर्मी में बैठे रहे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
पीड़ितों ने कहा कि हमारे पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है। अब तक प्रशासन की ओर से न तो राशन मुहैया कराया गया है और न ही प्लास्टिक शीट।
छोटे-छोटे बच्चों के साथ दिनभर कड़ी धूप में तपते रहे। भूख से बच्चों का बुरा हाल है। हमारे पास तो बिस्किट खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। अग्निीपीड़ितों ने अंचल प्रशासन से राहत सामग्री की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
