नवगछिया । आजादी के 76 वर्षों बाद नगर परिषद के वार्ड 19  के 35 परिवारों का घर बिजली से रोशन होगा । घरों में उजाला आने से परिवार के  लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। 20 वर्षों से घरों में बिजली कनेक्शन पदाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते  लोगों के जूते घिस गए लेकिन अंधेरे में जीना इन परिवारों के लोगों की नियति ही बन गई थी।

पिछले पांच वर्षों से  मोहल्ले के मनोज पांडे परिवार के लोगों के साथ पदाधिकारी के यहां जाकर प्रयास करते रहे। अंतत: शनिवार को इन लोगों के घर में बिजली पहुंची और घर रोशन हुआ।

खरनयी नदी के रास्ते बिजली पहुची घरों में

मनोज पांडे ने बताया कि मुहल्ले के एक व्यक्ति ने रास्ते के दोनों तरफ अपना घर बना लिया था दोनों घर का छज्जा आपस में उसने आपस में जोड़ लिया था। वह अपने घर के ऊपर से बिजली का तार नहीं ले जाने जा रहे थे। वर्षों से न्यायालय  में मामला लंबित था। लगातार इन लोगों प्रयास के बाद बिजली एसडीओ वरुण कुमार ने इन घरों में घरों में बिजली ले जाने के लिए नदी का रास्ता चुना।

खरनयी नदी होकर  इन घरों में बिजली पहुंचायी गया। खरनयी नदी के दोनों किनारे के बीच पोल डालकर इस टोला में बिजली पहुंचाया गया। बताया गया कि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, चन्देश्वरी सिंह के प्रयास से और एसडीओ उत्तम कुमार, बिजली एसडीओ वरुण कुमार ने इसके लिए प्रयास किया।

कहते है बिजली एसडीओ

बिजली विभाग के सहायक अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि विवाद के कारण इन परिवार के घर में बिजली का कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया था। हम लोगों ने काफी प्रयास के बाद घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाश किया। खरनयी नदी होकर बिजली का तार लाया गया है। बाढ़  के समय कुछ दिन बिजली मिलने में परेशानी हो सकती है, लेकिन कम से कम इन घरों में 11 महीना बिजली जलेगी। बाढ़ के समय विकल्प तलाशा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *