नवगछिया : आदर्श रेलवे स्टेशन पर जानेवाले यात्रियों को अब 10 रुपये की जगह 50 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट कटाना पड़ेगा। रेलवे ने बुधवार से यह नई व्यवस्था नवगछिया सहित कई स्टेशनों पर की है। स्टेशन के एसएस एनके तिवारी ने बताया कि बुधवार से प्लेटफॉर्म टिकट 10 की जगह 50 रुपये में मिलेगा।


उन्होंने बताया कि छठ पूजा के कारण स्टेशन पर भीड़भाड़ कम हो इसके लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट पांच गुना कर दिया है। प्लेटफॉर्म टिकट बढ़ने पर नवगछिया के व्यवसायी रमेश अग्रवाल, निर्भय झा, बालकृष्ण पंसारी ने कहा कि रेलवे आखिर यात्रियों का कितना दोहन करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *