नवगछिया । ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण विकास पदाधिकारियों को आठ प्रखंड में नये बीडीओ के रूप में तैनाती दी है। विक्रम कुणाल को इस्माईलपुर, खुशबू कुमारी को नारायणपुर, सत्यनारायण पंडित को बिहपुर, अन्नू भारती को रंगरा चौक, प्रभात रंजन को सबौर, निशांत कुमार को गोपालपुर, प्रभात केशरी को गोराडीह और शेखर सुमन को सन्हौला का नया बीडीओ बनाया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
इन लोगों को अतिशीघ्र योगदान करने को कहा गया है। इसके अलावा भागलपुर में तैनात बिहपुर के बीडीओ सतीश कुमार को बेलदौर और सबौर के प्रतीक राज को अमरपुर का बीडीओ बनाया गया है। विभाग ने कहा कि जिन पदाधिकारियों की तैनाती नहीं हुई है। वे अपना योगदान मुख्यालय में देंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
