बिहपुर :गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे झंडापुर वार्ड नंबर एक निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व बद्री कुंवर की 95 वर्षीय पत्नी मनकी देवी का निधन हो गया । वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गईं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 313
उनके पुत्र केदार कुंवर, सुरेश कुंवर, नागे कुंवर व रामचन्द्र कुंवर ने बताया कि मां दस दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। इनके निधन की सूचना इलाके में फैली तो शोक का लहर दौड़ गया। वहीं जिप रेणु चौधरी, जिप प्रतिनिधि चंदन कुंवर, दरोगा धर्मवीर कुमार ने घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
