खरीक। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के आरोप में तेलघी निवासी एक महिला जिप प्रत्याशी के पुत्र दीपक रंजन एवं खरीक बाजार निवासी शंभु झा पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सेक्टर पदाधिकारी सूचित कुमार के बयान पर दर्ज की गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105

जिसमें उन्होंने कहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान दीपक रंजन का कई जगहों पर बोर्ड लगा मिला। जबकि शंभु झा बिजली खंभों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाते पाए गए। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अन्य प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
