नवगछिया। नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट चलने वालों से 86,705 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर आरपीएफ, जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने सहयोग दिया।

जीआरपी ने 13 यात्रियों को पकड़ा और 3705 रुपया जुर्माना, आरपीएफ के पकड़े गए यात्रियों में 30 लोगों से 15,000 रुपया जुर्माना की वसूली और टीटी ने 123 लोगों से जुर्माना के रूप में ₹68000 रुपये वसूला गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान में धराये यात्रियों को रेल दंडाधिकारी खगड़िया के समक्ष प्रस्तुत कर जुर्माना लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *