नवगछिया के मुख्य डाकघर में शनिवार से खाता खोलने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इसमें ग्राहक आरडी, टाइम डिपोजिट, पीपीएफ, मंथली इनकम स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि खाता आदि खुलवा सकेंगे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
डाक अधीक्षक आरपी प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों को कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए वहां दो अलग काउंटर खोला जायेगा। जहां डाककर्मी उनके खाता खोलने से संबंधी प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके साथ ग्राहकों को बच्चियों के खाता खोलने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
